फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही में 13 शिक्षकों का वेतन रोका

Thu, 24 Nov 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र
विज्ञापन
महराजगंज। बीएसए ने बुधवार को सदर ब्लाक के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि धनेवा धनेई प्रथम, द्वितीय तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय में नामांकन और उपस्थिति अत्यंत कम मिली। सभी छात्र इधर उधर घूम रहे थे तो शिक्षक पठन पठन आपस में गपशप कर रहे थे। दोपहर दो बजे तक अनुपस्थित छात्रों के कालम खाली थे। यह मिड-डे मील में अनियमितता का परिचायक है। बीएसए ने कर्तव्यों के प्रति उदासीनता बरतने के आरोप में तीनों विद्यालयों के सभी 13 शिक्षक व शिक्षिकाओं का वेतन रोक दिया है। 
विज्ञापन


बीएसए ने बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालय धनेवा धनेई में सुचिता वर्मा, बबिता वर्मा, योगिता, संगीता शिक्षण कार्य के समय आपस में गपशप कर रही थीं। जबकि प्राथमिक विद्यालय धनेवा धनेई प्रथम में नइम अहमद बिना सूचना के अनुपस्थित थे। राजिदा खातून, रीना उपाध्याय, निरूपमा सिंह, संध्या एक साथ बैठ कर वार्तालाप करती पायी गईं। प्राथमिक विद्यालय द्वितीय पर मीना त्रिपाठी, लक्ष्मीरानी, श्रद्धा मिश्रा क्लास छोड़कर एक जगह कुर्सी पर बैठ कर गपशप कर रही थीं। जबकि बाबू अली हस्ताक्षर कर बिना किसी को बताए कहीं चले गए थे। 

बीएसए जयप्रताप सिंह ने सभी लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों की अग्रिम आदेेश तक अस्थाई वेतन वृद्धि रोक दी है। बीएसए जयप्रताप सिंह ने कहा कि जिले के किसी भी विद्यालय में आकस्मिक निरीक्षण किया जाएगा। लापरवाही बरतने वाले शिक्षक या शिक्षिका के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षण कार्य में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई तय है। इसलिए किसी प्रकार की कोई समस्या हो वो सूचना अवश्य दे दें। लेकिन शिक्षण कार्य में लापरवाही कत्तई न बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें