फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरभरा कर गिरी छत, युवक की मौत

Wed, 21 Sep 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ढहा मकान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोल्हुई(ब्यूरो)। डकही में मंगलवार की सुबह जर्जर मकान की छत तोड़ते समय अचानक पूरी छत जमीदोंज हो गई। मलबेमें दबने से गृह स्वामी की दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन

कोल्हुई थाना क्षेत्र के डकही निवासी सुधाकर तिवारी मंगलवार सुबह 10 बजे अपने वर्षों पुराने पक्के जर्जर मकान का छत तोड़ रहे थे।

इसी बीच अचानक पूरा छत भरभरा कर नीचे जा गिरा। उसके मलबे में सुधाकर तिवारी भी दब गए। बड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने उन्हें मलबे से बाहर निकाला। उन्हें जिला बनकटी स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। कुछ देर बाद ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। युवक की मौत के बाद घर वालों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें