फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी से दुष्कर्म के प्रयास में पिता के खिलाफ केस

Mon, 24 Apr 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
arrest accused - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
रतनपुर(ब्यूरो)। परसा मलिक पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पत्नी की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


घटना रविवार की रात की है। शोर मचाने पर लड़की की मां पहुंची तो नशे में धुत पिता ने मां और बेटी दोनों को मारने-पीटने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पाकर 100 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची तथा आरोपी को थाने ले आई। रविवार को मां-बेटी थाने पहुंचीं और पुलिस को तहरीर दी । 

पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म, मारपीट समेत 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार रुहेला ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर मामले की छानबीन की जा रही है। जल्दी ही आरोपी पिता को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


उत्पाती बंदर पकड़ाःफरेंदा। बनकटी सहित कई गांव के लोगों को घायल करने वाले बंदर को टीम ने रविवार को पकड़कर दूर जंगल में छोड़ दिया। इससे गांव के लोगों ने राहत की सांस ली। रेंजर विनोद कुमार नायक ने बताया कि बनकटी गांव के कई लोगों की शिकायत थी कि बंदर सैकड़ों लोगों को काटकर घायल कर चुका है। ग्रामीणों की शिकायत पर बर्रडाड़ से टीम को बुलवाकर बंदर को पकड़ लिया गया और उसे दूर जंगल में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें