फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजा काट रहे कैदी की मौत पर जाम लगाया

Mon, 08 Aug 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैदी की मौत के बाद जिला अस्पताल के सामने प्रदर्शन करते घर वाले। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। दहेज हत्या के मामले में सजा काट रहे कैदी की रविवार को सीने में दर्द की शिकायत के बाद मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे घर वालों ने जिला अस्पताल गेट के सामने सड़क जाम कर दी। घर वाले जेल प्रशासन के खिलाफ इलाज में लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। परिजनों ने जेल अधिकारियों को घेर कर नारेबाजी करने लगे। तहसीलदार व पुलिस के पहुंचने के लगभग आधे घंटे बाद परिजन व गांव वाले माने। 
विज्ञापन


चौक थाना क्षेत्र के पकड़ियार खुर्द निवासी अमरजीत को दहेज हत्या के मामले में दस साल की सजा हो गई थी। उनकी पत्नी की दहेज के लिए हत्या हुई थी। वह पिछले ढाई साल से जिला जेल में बंद था। रविवार की सुबह करीब दस बजे अचानक उसके सीने में दर्द शुरू हुआ तो उसने बैरक के कैदियों को बताया। कैदियों ने बंदी रक्षकों को जानकारी दी। उसके बाद जेल अस्पताल में इलाज शुरू हुआ। बाद में जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

इस बीच घर वालों को जानकारी हो गई थी। वे भी जिला अस्पताल पहुंच गए। थोड़ी ही देर में बड़ी संख्या में लोग जुट गए और जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिला अस्पताल गेट पर सड़क जाम कर दी। जेल के अधिकारियों की गाड़ी दिखी तो उसको घेर कर नारेबाजी करने लगे। जाम की जानकारी अधिकारियों को हुई तो मौके पर तहसीलदार और कोतवाली पुलिस पहुंच गई। तहसीलदार ने काफी मशक्कत कर घर वालों को शांत कराया। लगभग आधे घंटे तक जिला अस्पताल गेट पर जाम लगा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें