फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआरडी जवानों की नियमित ड्यूटी लगाएं 

Sat, 13 Aug 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
समस्याओं को लेकर पीआरडी के जवानों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। ड्यूटी लगाने की मांग को लेकर पीआरडी जवानों ने शुक्रवार को डीएम को ज्ञापन दिया। पीआरडी जवान राकेश प्रसाद ने बताया कि समस्त पीआरडी के जवान महिला और पुरुष गरीब परिवार से संबंधित हैं। इनकी आर्थिक दशा खराब होती जा रही है। उन्होंने बताया कि सात अक्टूबर 2002 को शासन की मंशा के अनुरूप प्रशिक्षित पीआरडी जवानों की ड्यूटी विभिन्न संस्थाओं आदि में लगाए जाने का निर्देश दिया गया था। लेकिन आज तक किसी भी पीआरडी जवान की ड्यूटी नहीं लगाई गई। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि त्योहारों, बाढ़, आपदाओं में भी ड्यूटी से वंचित किया जा रहा है। इसके चलते पीआरडी जवानों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने शीघ्र सुरक्षा व्यवस्था में ड्यूटी के लिए आदेश किए जाने की मांग की है। इस दौरान मंजू, विश्वनाथ, रामजी गुप्ता, राम प्यारे प्रसाद, बेचन कुमार, अजय कुमार, जयप्रकाश, रोजी आदि तमाम पीआरडी जवान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें