फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयूब के खिलाफ हियुवा का विरोध तेज

Sat, 30 Jul 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फरेंदा हियुवा कार्यकर्ताओ ने डॉ अयूब का पुतला जलाकर कार्रवाई की मांग की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फरेंदा/मुजुरी। गोरक्षपीठ के महंत आदित्यनाथ को आतंकवादी कहे जाने से नाराज हियुवा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को फरेंदा में जुलूस निकाल कर पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अयूब के खिलाफ प्रदर्शन किया और उनका पुतला जलाया। मुजुरी में भी कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाया। 
विज्ञापन


फरेंदा कस्बे में हियुवा के संगम अग्रहरि, संदेश जायसवाल, अच्युत मिश्रा, अनूप अग्रहरि के नेतृत्व में जुलूस निकाल कर कस्बे के अंबेडकर तिराहा, विष्णु मंदिर तिराहा, मिलगेट से होते तहसील चौराहे पर पहुंचे और पीस पार्टी के अध्यक्ष का पुतला जला कर विरोध प्रदर्शन किया। 

हियुवा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि डॉ अयूब के तार पाकिस्तान से जुड़े हैं। वह खुद आईएसआई के एजेंट हैं। उनकी संपत्ति की जांच कराने की मांग की गई। चेतावनी दी गई कि यदि प्रशासन अयूब के खिलाफ कार्रवाई नहीं करता है तो कार्यकर्ता पीस पार्टी के कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रर्दशन किया जाएगा।
विज्ञापन


संगम अग्रहरि ने कहा कि डॉ अयूब ने हिंदुओं की आस्था पर कुठाराघात करने का प्रयास किया है। महंत पर अभद्र टिप्पणी करने वाले डॉ अयूब के खिलाफ रासुका की कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान अभय अग्रहरि, पीयूष चौरसिया, बैजनाथ यादव, प्रदीप चौधरी, शिवम, इंद्रजीत, विश्वजीत, विनय, सचिन मिश्रा, सुधांशु शेषर, रामलखन, अमन शर्मा, विक्की अग्रहरि आदि मौजूद रहे। 

मुजुरी में पुतला दहन के बाद योगी अजय नाथ ने कहा कि डा. अयूब आईएसआई के एजेंट है। अगर इनके खिलाफ विधिक कार्रवाई हो तो इसके तमाम सबूत भी मिलेंगे। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने डा. अयूब को गिरफ्तार नहीं कराया तो हिन्दू संगठन और उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें