फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में भतीजे की मौत, चाचा घायल

विज्ञापन
दु्र्गाशंकर फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अड्डा बाजार/सोनौली। सोनौली कोतवाली क्षेत्र गांव जुगौली काली मंदिर के पास मंगलवार की रात में नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पर पीछे बैठे संपतिहा के दुर्गाशंकर वर्मा 25 की मौत हो गई । उनके चाचा बुद्धि लाल वर्मा (33) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि घायल का गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज हो रहा है।      बताया गया कि  नौतनवा थाना क्षेत्र के संपतिहा निवासी दुर्गा शंकर वर्मा और उनके चाचा बुद्धि लाल बाइक से सोनौली गए थे। लौटते वक्त जुगौली काली मंदिर के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक के पीछे टककर मार दी। जिसमें पीछे बैठे दुर्गाशंकर उछलकर बीच सड़क पर गिर पड़े और वाहन के पहिया के नीचे दब गए। चाचा बुद्धि लाल भी गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक वाहन लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने सोनौली पुलिस और परिजनों को सूचना दिया।  आनन-फानन में दोनों घायलों को रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दुर्गा शंकर वर्मा को मृत घोषित कर दिया। चाचा बुद्धि लाल को गोरखपुर रेफर कर दिया। सोनौली कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह कहा कि मृतक के पिता रामकुमार वर्मा की तहरीर पर अज्ञात वाहन और चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


दो वर्ष पहले खुली दुकान 
अड्डा बाजार। संपतिहा के दुर्गाशंकर वर्मा और उनके चाचा बुद्धि लाल वर्मा की चंडीथान चौराहा पर अलग-अलग सराफा की दुकान है। किसी काम से चाचा भतीजा सोनौली गए थे। लौटते वक्त क्या पता जुगौली में मौत उनका इंतजार कर रही है।     पेशे से होमगार्ड पिता रामकुमार वर्मा बताते हैं कि विवाह के दो वर्ष पहले चंडीथान मे दुर्गा शंकर वर्मा के लिए सराफा की दुकान खोला गया। पढ़ाई से मौका मिलने पर  छोटा भाई दया शंकर वर्मा भी  हाथ बटाता लेता। हाल ही में बुलेट खरीदी गई। दादा रामकुमार की गोद में प्रियांशु अपने पिता के मौत से अनजान कभी खेलने लगता तो कभी बिलखते देख कर रोने लगता। मृतक की पत्नी सोनी और मां निर्मला बार बार बेहोश हो जा रही थी। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

स्कार्पियो व कार की टक्कर में पांच घायल
फरेंदा दक्षिणी बाइपास के पास ओवरटेक के चक्कर में हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
फरेंदा। दक्षिणी बाईपास के समीप स्कार्पियों व कार की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले जाया गया। जहां से तीन की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन

    संतकबीरनगर जिले के मगहर निवासी शकील अहमद  28,जमील अहमद 26 व कलामुद्दीन 30 स्कार्पियो से कोल्हुई बारात जा रहे थे। अभी वह फरेंदा के बाइपास पर पहुंचे थे कि ओवर टेक के चक्कर में सामने से आ रही कार स्कार्पियों से टकरा गई। जिसमें कार में सवार ऋषभ 28 निवासी पुरानी बस्ती व सिद्धार्थनगर के नरकुल गांव थाना मोहाने अलीगढ़वा निवासी पूजा चौधरी 22 गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों वाहनो की टक्कर की आवाज सुनकर अगल-बगल के काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। दोनो वाहनो में फंसे लोगो को बाहर निकाल कर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद पूजा चौधरी,ऋषभ व कलामुद्दीन को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार रिषभ व पूजा चौधरी सिद्धार्थनगर के एक कालेज में बीटीसी की प्रशिक्षण करते हैं। वह घूमने के लिए फरेंदा की तरफ आए थे। इस सबंध में एसओ आशुतोष सिंह ने बताया कि घायलो को अस्पताल भेजा दिया गया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें