-हेरोइन के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
सोनौली(महराजगंज)। स्थानीय रोडवेज बस डिपो के पीछे पगडंडी मार्ग से नेपाल जा रहे एक नेपाली युवक के पास एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने हेरोइन बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को एसएसबी के कंपनी कमांडर अमित कुमार और पुलिस चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र मिश्र हमराहियों के साथ भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त रूप से गश्त कर रहे थे। सोनौली रोडवेज बस डिपो के पीछे पगडंडी मार्ग पर पुलिस टीम को देखकर एक युवक नेपाल की तरफ भागने लगा। जवानों ने दौड़ा कर उसे पकड़ लिया। जांच में युवक की जेब से 55 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम बीरबल चौधरी निवासी पुरैनीमान पकड़ी वार्ड-एक रूपनदेही (नेपाल) बताया। कोतवाल विजय राज सिंह ने बताया कि हेरोइन के साथ पकड़े गए युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।