फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौतनवा में नाबालिग से रेप का प्रयास

Mon, 14 Mar 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
rape - फोटो : Demo
विज्ञापन
नौतनवा क्षेत्र के एक गांव में रविवार सुबह नाबालिग को कमरे में बंद कर रेप के प्रयास का मामला सामने आया है। दोनों आरोपी भी गांव के ही हैं। पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया जबकि दूसरे की तलाश कर रही है। घरवालों की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास तथा जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


खबर के मुताबिक गांव की नाबालिग लड़की खेत में काम कर रहे माता-पिता को बुलाने के लिए जा रही थी। गांव के ही दो युवक संतोष और गौतम रास्ते से जबरन खींचकर एक शख्स के घर ले गए। कमरे में बंद कर संतोष दुष्कर्म का प्रयास करने लगा जबकि गौतम बाहर से ताला बंद कर हट गया। लड़की द्वारा चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोग जुट गए। दरवाजे का ताला तोड़कर लड़की और आरोपी संतोष को बाहर निकाला गया। घटना की सूचना लड़की के पिता ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने संतोष को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा आरोपी भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें