फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा व्यापारी की हत्या का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार 

विज्ञापन
हत्या का पर्दाफाश करते एसपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के पचदेउरी गांव के रहने वाले दवा व्यापारी की 9 अप्रैल की रात को हत्या हुई थी। इस मामले में रविवार को पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साथ ही दो देशी तमंचा, कारतूस के साथ 11 मोबाइल भी बरामद हुआ। 
विज्ञापन

 रविवार को कार्यालय कक्ष में एसपी रोहित सिंह सजवान ने मामले का खुलासा किया। उन्होने बताया कि मुखबिर से सूचना मिला की पचदेउरी निवासी  रामसकल को मारने वाले और उनसे लूट करने वाले तीन आरोपी एक बाइक से सामान लेकर परतावल बाजार में सामान को बेचने जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस परतावल बाजार जाने वाले मार्ग पर एक पुलिया के पास इंतजार करने लगी। कुछ देर बार एक बाइक कप्तानगंज की ओर से आती दिखाई दी। इस बाइक पर तीन युवक सवार थे। पुलिस को देख यह तीनों भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस टीम ने तीन को पकड लिया। पुछताछ में एक आरोपी ने अपना नाम राकेश तिवारी निवासी मुजहना थाना अहिरौली कुशीनगर बताया। तलासी लेने पर एक खोखला पाइपएक मोबाइल व पांच सौ रूपया बरामद हुआ।  दूसरे ने सत्यम मणि पांडेय निवासी बेलवा उर्फ बैरिया थाना अहिरौली कुशीनगर के पास से 11 मोबाइल एक कट्टा व जिंदा कारतूस 400 रूपया नगद बरामद हुआ। तीसरे आरोपी ने अपना नाम अखिलेश सिंह निवासी सुमहाटार थाना अहिरैली जनपद कुशीनगर बताया।  तलासी के बाद एक कट्टा, जिंदा कारतूस व 600 रूपया नगद बरामद किया। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछे जाने पर आरोपियों ने बताया कि लोगों को मारपीटकर रूपया छिनकर अपना जीवन यापन करते हैं। 9 अप्रैल की रात करीब 9.30 बजे हम लोक चंद्रपुर पुलिया के पास स्कुटी से जा रहे दवा व्यापारी को घायल कर उनका झोला लूट लिए। एसपी ने बताया कि सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया।  

पुलिस से खुलासे पर आरोपी के परिजन खडे किए सवाल
महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के पचदेउरी गांव के रहने दवा व्यापारी रामसकल की हत्या के खुलासे को लेकर आरोपी युवक के परिजन सवाल खडे कर दिए हैं। परिजनों का आरोप है कि पुलिस बेकसूर को आरोपी बना दी। यह कहां का न्याय है। आरोपी सत्यम मणि के पिता सुरेंद्र पुलिस की करतूत से सन्न है। वह डरे हुए हैं। उनका आरोप है कि करीब पांच दिन पहले क्राईम ब्रांच से किसी का फोन आया तो बेटे को भेजा, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। रविवार को पता चला की बेटे को हत्यारोपी बना दिया गया है। घटना के दिन बेटा घर पर मौजूद था। उन्होने बताया कि सत्यम कक्षा 12 का छात्र है। उसके खिलाफ इसके पहले कोई केस भी नहीं दर्ज है। एसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि पुलिस ने जांच पडताल के बाद मामले का खुलासा किया। कहीं कोई गडबडी नहीं हुई है। आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें