फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा के छात्रों को बंधक बनाकर मौलना ने पीटा, गिरफ्तार

विज्ञापन
crime - फोटो : pexels.com
विज्ञापन
निचलौल। कस्बे के चिउटहा मार्ग पर स्थित मदरसा अलकुआंन अकादमी के छात्र ने मदरसा के मौलना के खिलाफ छात्रों को बंधक बनाकर मारने पीटने का आरोप लगाया है। छात्र आरोप है कि मदरसा के मौलाना ने बच्चों को बेरहमी से पिटाई कर कई घंटे तक स्कूल के कमरे में बंधक बनाकर रखा। इस दौरान यह बात किसी से शिकायत नहीं करने का दबाव भी बनाया। इनकार करने पर बच्चों की खूब पिटाई की गई। जिससे उन्हें चोटें आईं और वह तनाव में हैं। कुछ देर बाद छात्रों को छोड़ दिया गया। मदरसा के छात्र नौशाद आलम निवासी गांव झुमका थाना सिंगटा जिला बेतिया बिहार ने पुलिस को तहरीर दी। मदरसे के छात्र सफदर अली, सैफीन आलम, सलीम अख्तर, नजरत दिन, अजरुद्दीन, इरफान आलम रविवार की शाम करीब तीन बजे मदरसा में बैठकर नाश्ता कर रहे थे। इस बात से नाराज मौलाना ने बच्चों को डंडे से पीटकर घायल घायल कर दिया। इसके बाद एक कमरे में बंद कर दिया। घटना का जिक्र करने पर स्कूल से निकालने की धमकी भी दी। छात्रों का आरोप है कि उन्हें मदरसा के एक कमरे में करीब ढाई घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया। इंस्पेक्टर गजेंद्र राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी मौलाना हाफिज गैसुल आलम के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें