फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री के मैनेजर की गोली मारकर हत्या 

Sat, 29 Oct 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नौतनवां में हत्या कांड के बाद मौके पर पंहुचे पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी से वार्ता करते एएसपी हरगोवन्दि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नौतनवा/महराजंगज। नगर के सिद्धार्थनगर मुहल्ले में शुक्रवार की शाम लगभग छह बजे एक ब्रहमभोज कार्यक्रम में शामिल होने आये पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी के सौनौली स्थित संपत्ति की देखरेख करने वाले 38 वर्षीय शंभू यादव की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


 पूर्व ब्लाक प्रमुख व बसपा नेता प्रहलाद प्रसाद के बेटे के ब्रहमभोज में शामिल होने के लिये शुक्रवार शाम उनके निवास पर नगर एवं क्षेत्र के लोग शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी भी पहुंचे थे। वे सोनौली स्थित अपने छावनी से शंभ्ूा के बोलेरो से ही कार्यक्रम में आए। पूर्व मंत्री  शाम छह बजेे जैसे ही रवाना हुये उसके कुछ देर बाद ही कार्यक्रम स्थल से महज पचास मीटर की दूरी पर गोलियां की तड़तड़ाहट सेे  अफरा तफरी मच गयी।

जब लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि गोरखपुर के खजनी क्षेत्र निवासी शंभू यादव का खून से लथपथ शव सड़क पर पड़ा था। गोली उनके सिर में मारी गई थी। सिर का मांस आसपास बिखरा पड़ा था। आंशका व्यक्त की जा रही है कि बदमाशों ने नजदीक से गोली मारी । पास में ही खडी चार पहिया वाहन यूपी 53 सीबी 7011 के शीशे में भी तीन से चार गोलियों के निशान देखे गए।
विज्ञापन


 घटना की सूचना पर मौके पर सीओ लक्ष्छीराम, एसओ रामायण यादव सहित भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गयी। कुछ देर बाद हरिशंकर तिवारी भी मौके पर पंहुचकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि शंभू सोनौली में उनकी संपत्तियों की देखरेख कर रहे थे। एसओ ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। घटना को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें