महराजगंज। संसद भवन का वीडियो सोशन मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में अधिवक्ता ने आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत सिंह मान को लीगल नोटिस भेजा है। सदर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरानगर निवासी व सिविल कोर्ट के अधिवक्ता विनय कुमार पांडेय ने शनिवार को आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान सिंह निवासी मकान नंबर 15 पेज 3 बी 01 मोहाली पंजाब के खिलाफ भेजे लीगल नोटिस में लिखा है कि सांसद होने के नाते भगवंत सिंह ने संसद भवन की सुरक्षा को ताक पर रखते हुए देश विरोधी कृत्य किया है।
2000 में आतंकवादियाें ने संसद भवन पर हमला किया था। उसमें कई लोगों की जानें गई थीं। सुरक्षा बलों की मुस्तैदी के कारण आतंकवादी संसद भवन में प्रवेश नहीं कर सके थे। संसद भवन भारत के लोकतंत्र का मंदिर है। अधिवक्ता ने दो हफ्ते के अंदर नोटिस का जवाब मांगा है। समय पर जवाब न मिलने पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।