चेकिंग के दौरान नौतनवा के खनुवा में पुलिस ने मंगलवार को इस्राइली नागरिक को गिरफ्तार किया था। पुलिस को वीजा और पासपोर्ट नहीं दिखा सका। बुधवार को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।
एसपी भारत सिंह यादव ने पत्रकार वार्ता में बताया कि नौतनवा एसओ रामायण यादव अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त करे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली की खनुवा के पास एक विदेशी नागरिक घूम रहा है। पुलिस ने उसको हिरासत में लेकर पूछताछ की।
उसकी पहचान रान रोजेन्सवाईग, इस्राइल निवासी के रूप में हुई। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि एक माह से भारत के विभिन्न पर्यटक स्थलों का भ्रमण कर चुका है। वीजा और पासपोर्ट सात दिन पहले दिल्ली में गायब हो गया जिसकी रिपोर्ट कश्मीरी गेट थाने में दर्ज कराया।
बताया कि वह नेपाल जा रहा था। पुलिस के अलावा आईबी, एसएसबी, रा व खुफिया टीम उससे पूछताछ की। पुलिस ने उसके खिलाफ विदेशी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।