फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ाई 

Mon, 11 Jul 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तैनात सुरक्ष्‍ाा बल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
निचलौल। बहरौली प्रकरण के मद्देनजर पुलिस ने एहतियातन नगर और देहात क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती कर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 
विज्ञापन

निचलौल नगर के जामा मस्जिद कर्बला बहरौली मिश्रवलियां घोडहवां परागपुर आदि मस्जिदों सहित नगर के विष्णु मंदिर, रामजानकी मंदिर, चंडी माता मंदिर, गायत्री मंदिर, काली माता मंदिर, टिकुलहियां माता मंदिर और कुड़िया मंदिर पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। 

बता दें कि ग्राम बहरौली स्थित मस्जिद परिसर में एक माह के भीतर दो बार फेंके गए मांस के टुकड़े के मामले के पूर्व थानेदार सहित पांच पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई के बाद घटना की पुनरावृत्ति रोकने को लेकर नए एसओ चूक की तनिक भी गुंजाइश नहीं छोड़ रहे हैं। मामले के खुलासे में जुटे थानाध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि एहतियातन क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाई गई है। पूरे प्रकरण पर पुलिस अधीक्षक खुद नजर रखे हुए हैं। जांच चल रही है जल्द ही मामले का पर्दाफाश हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें