फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर-महराजगंज मार्ग घंटों जाम किया

Sat, 10 Dec 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
शिकारपुर बैंक के सामने जाम लगा रहे लोगों और बैंक कर्मचारी से वार्ता करते पुलिस के लोग । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज/फरेंदा। नोट बंदी के एक महीने के बाद भी लोगों की समस्याएं समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। अब तो लोगों का धैर्य भी जवाब दे रहा है। एक तो बैंक में कैश नहीं दूसरी और सर्द हवाओं की वजह से बड़ी ठंड ने लोगों के सामने समस्याओं का पहाड़ खड़ा कर दिया हैं। शुक्रवार को कई जगहों पर बैंक से कैश न मिलने पर उपभोक्ता आक्रोशित हो गये और मार्ग तक जाम कर दिया। 
विज्ञापन


सदर क्षेत्र के शिकारपुर स्थित पूर्वांचल बैंक के उपभोक्ताओं ने बिना पूर्व सूचना के ही बैंक बंद होने पर गोरखपुर-महराजगंज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। इस दौरान आक्रोशित उपभोक्ताओं ने कहा कि बिना पूर्व सूचना के ही बैंक को बंद कर दिया गया है। जिससे उपभोक्ताओं को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कुछ उपभोक्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि बैंक कर्मचारी व्यापारियों की मदद तो कर रहे है लेकिन आम जनता के लियेे उनके पास कैश समाप्त हो जा रहा है। मार्ग जाम की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने किसी तरह उपभोक्ताओं को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। भारी मशक्कत से एक घंटे बाद किसी तरह जाम हटा तो आवागमन शुरू हो सका। 

परतावल क्षेत्र के श्यामदेउरवां में स्थित एसबीआई बैंक से कैश न मिलने पर उपभोक्ताओं ने सड़क को जाम कर दिया। उपभोक्ताओं ने इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बैंक कर्मचारियों को भी कोसा। उपभोक्ता लंबे समय से बैंक के सामने लाइन में लगे थे लेकिन ज्योंही लोगों को बैंक में कैश नहीं होने की सूचना मिली लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और बैंक के खिलाफ नारेबाजी करते हुये सड़क को जाम कर दिया। मौके पर पहुंची श्यामदेउरवां पुलिस ने किसी तरह उपभोक्ताओं का मान मनौवल किया तब जाकर वाहनों का आवागमन शुरू हो सका। इस दौरान दिलीप, उषा, इद्रावती, कमलावती, संगीता, खुशबू सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


फरेंदा क्षेत्र में भी लोग रकम के लिए कड़ाके की ठंड में भी सुबह से ही बैंक व एटीएम के सामने खड़े नजर आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को कस्बे के अधिकतम बैंकों में कैश की कमी के चलते ग्राहक निराश होकर घर लौट गए।

बृहस्पतिवार को भी अधिकतम बैंकों में कैश की किल्लत और सर्वर फेल होने के कारण दूर-दराज से आए लोग वापस लौट गए। बैंक खुलने से तीन घंटे पहले कतार में खड़े लोगों को जब बैंक में कैश न होने की बात पता चलती है तो उनकी मुश्किलें और भी बढ़ जाती हैं। कैश के इंतजार में लोगों का पूरा दिन बीत जा रहा है लेकिन पैसा के नाम पर उनको सिर्फ भूख प्यास के अलावा कुछ नहीं मिल रहे हैं।

कस्बे के एटीएम भी कैश के अभाव बंद पडे़ हैं। सभी एटीएम में ताले लगे हुए हैं। जिस एटीएम के खुलने की उम्मीद होती है, उनके सामने लंबी कतार लग जा रही है। जो रात के नौ बजे के बाद तक नहीं समाप्त हो रही है। जब पैसा समाप्त हो जा रहा है। तब लोग निराश होकर घर चले जा रहे हैं। बैंक में नया नोट या पुराना नोट नहीं भेजने के कारण बैंक कर्मी भी समस्या से जूझ रहे हैं। लोगों को जवाब देते थक जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें