फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका की बेटी का हत्यारोपी गिरफ्तार, जेल गया

Fri, 24 Jun 2016 12:48 AM IST
mahrajganj
विज्ञापन
पकड़ा गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रेमिका की बेटी के हत्यारोपी शख्स को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के सामने उसने अपना जुर्म स्वीकार किया है। 24 घंटे के अंदर घटना का पर्दाफाश करने वाली टीम को एसपी ने शाबासी दी है।
विज्ञापन


गुरुवार को आफिस में पत्रकार वार्ता करते हुए एसपी भारत सिंह ने बताया कि फरेंदा थाना के झांवाकोट में डेढ़ साल की बालिका की हत्या के मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त की तलाश में जुट गई थी। इंस्पेक्टर संपूर्णानंद तिवारी को मुखबिर से सूचना मिली कि घटना में शामिल प्रेम पासवान निवासी झांवाकोट कहीं भागने की कोशिश में गांव के बंधे के पास खड़ा है।

इस सूचना पर विश्वास करके वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने घटना में शामिल होना बताया और अपना जुर्म स्वीकार किया। अभियुक्त के निशानदेही पर पुलिस ने रोहिन नदी के के किनारे से अपहृत डेढ़ साल की प्रिया का शव बरामद किया। एसपी ने 24 घंटे के अंदर पर्दाफाश करने वाली टीम को शाबासी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें