फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से कुचल कर बालिका की मौत

Mon, 26 Sep 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परतावल। थाना क्षेत्र के बेलवा बुजुर्ग निवासी ओमकार गुप्ता की 14 महीने की बेटी का इलाज कराने पत्नी के साथ बाइक से हरपुर जा रहे थे। वह श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कोटवा गांव के सामने पहुंचने वाले थे कि परतावल से हरपुर तिवारी की तरफ लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन


ओमकार गुप्ता और उनकी पत्नी लक्ष्मी सड़क किनारे जा गिरीं। इस दौरान लक्ष्मी की गोद से प्रियंवदा उछल कर ट्राली के पहिए के नीचे आ गई। बालिका की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़ कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना श्यामदेउरवा पुलिस को दी। श्यामदेउरवा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें