फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ा व्यवसायी के पुत्र के अपहरण में चार गिरफ्तार

Mon, 15 Jan 2018 12:30 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
कपड़ा व्यवसायी के पुत्र के अपहरण में चार गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ठूठीबारी(महराजगंज)। कपड़ा व सौंदर्य प्रसाधन व्यवसायी के पुत्र को उनके ही पट्टीदार के लड़के ने ही साजिश रचकर अपहरण की घटना को अंजाम दिया।  हालांकि पुलिस ने अपहरण के बदले मोटी रकम एेंठने के इस साजिश को विफल कर दिया। पुलिस ने शनिवार की रात चार आरोपियों को गिरफ्तार जेल भेज दिया। अपहरण की घटना को अंजाम देने के मामले मंे सोनू निगम को मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। जिसे राजकुमार ऊर्फ मारकंडेय के नाम से भी जाना जाता हैं। 
विज्ञापन


 घटना को अंजाम देने वाले गिरफ्तार मुख्य आरोपी सोनू ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम बबलू निगम के 7 वर्षीय पुत्र आयुष को अपनी बाइक पर बैठाकर बुडंतवापुर पुल के पास पहुंचा। जहां पहले से मौजूद नीरज गुरुंग निवासी शिवपुरगढ़ी कालोनी त्रिवेणी थाना बेलाटारी जिला नवलपरासी नेपाल व राघव जाधव निवासी एनपीसीसी कॉलोनी थाना बाल्मीकि नगर जिला पश्चिम चंपारण बिहार को सौंप दिया। आयुष को लेकर दोनों लोग बाल्मीकि नगर पहुंच गए और सोनू के इशारे पर परिजनों से एक करोड रुपए की मांग करने लगे। रकम की व्यवस्था न होने पर आयुष के दादा छेदी निगम ने अपहरणकर्ताओं से अपने पास 20 लाख रुपए होने की बात बता बच्चे को छोड़ देने की बात कही। उसी दौरान छेदी निगम ने इसकी पूरी जानकारी पुलिस टीम को दी। पुलिस के दिशा निर्देश पर कस्बे के राजेश निगम रकम लेकर अपराधियों द्वारा बताए गए स्थान पर गए। जहां मौजूद अपहरकर्ताओं को व्यापारी ने पैसा दे दिया। इसके बाद पुलिस टीम ने उन्हे दबोचने के साथ ही आयुष को कब्जे में ले लिया। अपहरण करता सोनू निगम, राजेश निगम निवासी ठूठीबारी, नीरज गुरुंग, राघव जाधव को गिरफ्तार कर लिया। सभी के पास से पुलिस ने एक एक लाख रुपया भी बरामद किया है। टीम में प्रभारी कोतवाल बृजनंदन सिंह, सतीश सिंह, एसआई विजय शंकर आदि शामिल थे।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें