फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम को निकला, सुबह लाश मिली

Tue, 05 Apr 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
वीरेंद्र चौहान की सोमवार सुबह नाले के पास लाश मिली।
विज्ञापन
रविवार शाम घर से निकले शख्स की लाश सिंहपुर टोला के पास बलिया नाले के किनारे मिली। गले पर रस्सी से कसने के निशान और चेहरे पर घाव से हत्या की आशंका जताई जा रही है।  हांलाकि किसी से दुश्मनी और हत्या से घर वालों ने  इन्कार किया है और पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कुछ बता पाने की बात कर रही है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली के सिंहपुर टोला निवासी वीरेंद्र चौहान शाम चार बजे घर वालों से कहकर निकले कि बगल में नर्सरी की ओर जा रहे हैं। कुछ देर बाद आ जाएंगे। लेकिन देर रात तक नहीं लौटे तो लोगों ने खोजबीन की। रिश्तेदारों और मित्रों के यहां भी जानकारी ली। थक हार के लोग सुबह का इंतजार करने लगे। सोमवार सुबह भाई टहलने के लिए बलिया नाले के पास गया तो वीरेंद्र का शव देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया। भाई का शोर सुनकर गांव व घर के लोग पहुंच गए। 

किसी ने लाश मिलने की जानकारी पुलिस को दी। थोड़ी देर बाद ही सीओ सदर टीम के साथ पहंुच गए। उनकी मौजूदगी में शव को पुलिस ने कब्जे में लिया। वीरेंद्र के गले पर रस्सी से कसने के निशान थे। चेहरे पर चोट थी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि हत्या की गई है। चर्चा है कि कुछ दिन पहले अवैध बालू खनन करने वालों के खिलाफ किसी से शिकायत की थी। जिससे खनन करने वाले गुस्से में थे। वहीं घर वालों ने हत्या से इंकार किया है।सीओ त्रिलोकी नाथ पांडेय का कहना है कि पीएम रिपोर्ट से कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें