फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से विवाद के बाद जली महिला की मौत

Tue, 13 Oct 2015 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
पति से विवाद के बाद आग लगाकर गंभीर रुप से झुलसी महिला की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के मुड़िला निवासी दिनेश अभी कुछ दिन पहले बाहर से कमाकर घर वापस लौटा था। परिजनों के मुताबिक पैसों को लेन-देन को लेकर उसका पत्नी से शनिवार की रात विवाद हुआ। रविवार की सुबह पांच बजे के करीब पति दिनेश शौच के लिए घर से बाहर गया था। उसी दौरान सरोज ने घर में रखा मिट्टी का तेल डालकर आग लगा लिया। चीख पुकार सुनकर घर वाले दौड़े और आग को बुझाया। तब तक महिला गंभीर रूप से झुलस गयी थी। परिजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र  बनकटी ले आये। यहां हालत गंभीर देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया था। रविवार की देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें