फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में जमकर मारपीट, नौ लोग घायल

Thu, 16 Jun 2016 12:21 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
विज्ञापन
dispute of land - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सबयां के बीचला टोला पर मंगलवार की रात नौ बजे जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दोनों पक्ष से नौ लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को थाने ले आई। मामले में दोनों पक्षों पर एनसीआर दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


कोठीभार थाना क्षेत्र के सबया निवासी जुगेश्वर राजभर, रामकिशुन गुप्ता का मकान अगल-बगल है। दोनों के मकान के बीच में एक गली है इसे लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। सोमवार की शाम इसी बात को लेकर दोनों पक्ष में कहा-सुनी हो गई। 

इसकी लिखित सूचना जुगेश्वर के पुत्र रोहित ने मंगलवार की सुबह थाने पहुंचकर दी। इसके बाद थाने से सबयां तिराहा स्थित पुलिस पिकेट को घटना की सूचना भी दी गई। लेकिन ड्यूटी पर मौजूद सिपाहियों ने इसे नजरअंदाज कर दिया और फिर शाम को बकरी बांधने को लेकर एक बार फिर विवाद उभर गया और महिलाओं में हुई तू-तू मैं-मैं बड़े विवाद में तब्दील हो गई। 
विज्ञापन


इसके बाद जुगेश्वर और रामकिशुन के परिवार में जमकर मारपीट हुई। इसमें रोहित राजभर, पिता गुजेश्वर, माता जामवंती और बहन अंगिरा बुरी तरह जख्मी हो गईं। दूसरे पक्ष से रामकिशुन गुप्ता, भाई प्रभु और उनकी पत्नी रीता, पुत्र कन्हैया, राकेश, पुत्री रंजना घायल हो गईं। 

इसी बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। इसके बाद मौके पर पहुंच पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को थाने ले आई। 
प्रभारी थानाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह ने बताया कि मामला जमीन विवाद का है जो न्यायालय में विचाराधीन है। दोनों पक्ष के तहरीर के आधार पर एनसीआर दर्ज कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें