फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार की गिरफ्तारी के लिए किया विरोध प्रदर्शन

Tue, 04 Dec 2018 12:58 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
ठेकेदार की गिरफ्तारी के लिए किया विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। सिंचाई कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार तथा उन्हें जानमाल की धमकी देने के आरोपी ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए विभाग के लोगों ने सोमवार को जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन  सौंपा। 
विज्ञापन


मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन सिंचाई विभाग के जिलाध्यक्ष आमोद कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर डीएम व एसपी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि सिंचाई खंड द्वितीय में वरिष्ठ लिपिक के पद पर कार्यरत अमित कुमार यादव 31 अक्टूबर को अपने कार्यालय में बैठ कर राजकीय कार्यों का संपादन कर रहे थे। इसी बीच एक ठेकेदार आया उनके साथ दुर्व्यवहार कर जान से मारने की धमकी दी। यह आरोप भी लगाया गया है कि ठेकेदार एक अभिलेख भी उठा ले गया। अमित ने वस्तुस्थिति से संगठन के लोगों को अवगत कराया तथा कोतवाली में आरोपी ठेकेदार के खिलाफ दो नवंबर को केस भी दर्ज कराया। इसके बाद आरोपी एक दिसंबर को अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड दो के समक्ष अमित यादव पर मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाने लगा। दबाव काम नहीं आया तो आरोपी ने फिर धमकी दी। इससे सिंचाई कर्मियों में आक्रोश है। इस दौरान धर्मेंद्र कुमार, उदयदास पटेल, राणा प्रताप सिंह, सुनील सिंह, अमरजीत पटेल, राकेश कुमार, देवी शरण, बेचई यादव, रामसमुझ, रामदयाल, मुकेश वर्मा, राजेश वरुण, कमालुद्दीन, वेद प्रकाश, जनार्दन तथा सुभाष चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें