फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में घायल चौकीदार की मौत

Mon, 11 Mar 2019 01:08 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
दुर्घटना में घायल चौकीदार की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नौतनवां (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के गांव दुर्गापुर टोला बेनीपुर के रहने वाले चौकीदार दुर्घटना में घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए पीजीआई लखनऊ ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान शनिवार की रात मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केेस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकीदार के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। 
विज्ञापन


दुर्गापुर टोला बेनीपुर के रहने वाले दीनानाथ यादव (45) चौकीदार थे। बीते 6 मार्च की रात वह थाने से घर लौट रहे थे। रास्ते में खैराटी गांव के नहर की पटरी पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और इलाज के लिए नया प्राथमिक केंद्र नौतनवां ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां भी सुधार न होने पर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां भी हालत गंभीर होते देख डॉक्टरों ने पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान शनिवार की रात उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक बिहागड़ सिंह यादव ने बताया कि दीनानाथ के भाई के पुत्र रविंद्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें