फरेंदा। मथुरानगर में बीती रात में एक युवती ने संदिग्ध हालात में गले में फंदा लगा लिया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन युवती को इलाज के लिए सीएचसी बनकटी ले गए, जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। फरेंदा थाना क्षेत्र के मथुरानगर के कटलहवां निवासी महेंद्र की बेटी ज्योति (19) बुधवार की रात में संदिग्ध हालात में गले में फंदा लगा लिया। कुछ देर के बाद उस पर परिवार वालों की नजर पड़ी तो उसे फंदा से उतार कर गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। जहां पर चिकित्सक ने युवती को मृत घोषित कर दिए। परिजन शव लेकर घर पहुंचे कि सूचना पुलिस को मिल गई। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती के आत्म हत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस सबंध में एसओ सत्येंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि युवती के मौत की सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।