फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में गजपति के युवक की मौत

Tue, 07 Feb 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
मुंबई कमाने गए गजपति के सुक्खू की मौत की सूचना के बाद गमजदा परिवार वाले। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुरंदरपुर। मुंबई कमाने गए पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के गजपति गांव के युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। इलाज के दौरान अस्पताल में मौत की सूचना गांव के लोगों ने मृतक के घर वालों को टेलीफोन पर दी। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवारी जनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में मातम छाया है।
विज्ञापन


गांव गजपति निवासी सुक्खू यादव उम्र लगभग तीस (30) चौदह दिन पहले रोजी-रोटी के लिए मुंबई गया था। वह गोरे गांव जवाहर नगर में किराए का रूम लेकर गांव के लोगों के साथ रह रहा था। 

सोमवार की भोर में लगभग चार बजे सुक्खू जवाहर नगर रेलवे फाटक के पास नित्य क्रिया के लिए जा रहा था कि उसी समय ट्रेन की चपेट में आ गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद साथ रह रहे लोगों ने उसे कादेबली के शताब्दी अस्पताल में ले गए। जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई। 
विज्ञापन


इसकी सूचना गांव के लोगों ने पत्नी मालती को टेलीफोन पर दी। जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी व पांच बच्चों की चीत्कार से लोगों को कलेजा मुंह को आ जा रहा है। गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें