घुघली, खूंटा मैदान गांव के समीप रेलवे ट्रैक के किनारे 35 वर्षीय युवक की लाश मिली।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
मृतक की शिनाख्त रामकोला थानाक्षेत्र के खुटहीं गांव निवासी छविलाल पुत्र रामदरश के रूप में की गई।
लाश शिनाख्त के आभाव में चार घंटे रेलवे ट्रैक पर पड़ी रही।
सायं चार बजे पुलिस ने लाश को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष रामप्रकाश सिंह ने कहा कि मामला कुछ संदिग्ध लग रहा है।