फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशुनगौरी में पेड़ से लटका मिला शव

Thu, 28 Jul 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
suicide
विज्ञापन
सिसवा बाजार/चिउटहां। किशुन गौरी में गांव के पश्चिम बगीचे में 58 वर्षीय व्यक्ति की पेड़ से लटकी लाश मिली। उनकी पहचान किशुन गौरी निवासी गोरख जायसवाल के रूप में हुई। घर वालों ने बताया कि वह मनोरोगी थे।
विज्ञापन


कोठीभार थाना क्षेत्र के किशुन गौर निवासी कुछ लोग बुधवार सुबह गांव के पश्चिम की तरफ नित्य क्रिया के लिए गए थे। तभी वहां आम के बगीचे में एक पेड़ पर लटकी लाश दिखी। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। सूचना पर पहुंची मुकामी पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। शव की पहचान गांव के ही गोरख जायसवाल के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि गोरख विगत 5-6 वर्षों से मनोरोगी थे। जो घर पर बहुत कम रहते थे। मंगलवार शाम को उनको गांव के आसपास देखा गया था और सुबह उनकी लाश मिली।

गोरख ने आत्महत्या की या उन्हें किसी ने मार कर लटका दिया? अभी कह पाना मुश्किल है। फ़िलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष कोठीभार राजेश कुमार वर्मा का कहना है कि मृतक मनोरोगी था। उसने पेड़ से लटककर जान दे दी। बहरहाल छानबीन की जा रही है। पीएम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें