फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी के नीचे दबे बच्चे

Sun, 14 Feb 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। लक्ष्मीपुर एकडंगा के पुरुषोत्तमपुर टोले में स्थित ईंट भट्ठे पर गए दो बच्चे मिट्टी के नीचे दबने से घायल हो गए। एक की हालत गंभीर है। दोनों बच्चे पिता व बाबा से मिलने गए थे। बेहोशी की हालत में उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने एक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


 पुरुषोत्तमपुर टोले के योगेंद्र साहनी और जवाहिर साहनी गांव के ईंट भट्ठे पर पथाई का कार्य करते हैं। शनिवार को उनसे मिलने के लिए आठ वर्षीय आशीष और आदित्य भट्ठे पर पहुंचे। भट्ठे के पास पथाई के लिए मिट्टी एकत्र की गई थी। दोनों बच्चे जैसे ही खेलने पहुंचे कि ढेर उनके ऊपर गिर गया। दोनों बच्चे मिट्टी के नीचे दब गए।

काम कर रहे आस-पास के मजदूरों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। परिवार के लोगों को भी जानकारी हुई। आनन फानन में बच्चों को बाहर निकाला गया। पर वे बेहोश हो चुके थे। परिजनों ने तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिसवा पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने आशीष की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें