फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनौली में जाम में फंसी युवती की चेन उड़ाई 

Mon, 11 Jul 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चेन स्नैचिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोनौली। बार्डर पर पुलिस, एसएसबी के अलावा कई एजेंसियों की मौजूदगी के बावजूद भी युवतियां सुरक्षित नहीं रह गई हैं। रविवार को नेपाल के भैरहवा से सोनौली में बाजार करने आई युवती के गले से दिन दहाड़े उचक्कों ने चेन छीन ली और फरार हो गए। घटना के समय युवती बाजार करने सोनौली कस्बे में जा रही थी लेकिन जाम में फंस गई थी। सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन


रविवार की सुबह लगभग दस बजे नेपाल के भैरहवा निवासी सपना मगर अपने स्कूटर से सोनौली कस्बे में जरूरत का सामान लेने आई थी। अभी उसने नोमेंस लैंड पर सोनौली पुलिस चौकी पार कर जैसे ही कस्बे में प्रवेश की कि जाम में फंस गई। उसी समय पीछे एक रिक्शे पर सवार दो युवक गले से सोने की चेन छीन लिए। जब तक वह स्कूटर खड़ी कर शोर मचाती, तब तक दोनों युवक चेन लेकर भाग निकले।

युवती ने पुलिस को सूचना देने के बाद बिना बाजार किए वापस नेपाल लौट गई। दिन दहाड़े बार्डर पर इस तरह की घटना चुनौती है। जहां पर पुलिस, एसएसबी के अलावा कई एजेंसियां मौजूद हैं। इस संबंध में प्रभारी कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि सोनौली कस्बे में चेन छिनैती की सूचना मिली है। जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें