परतावल (महराजगंज)। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर जरलहीया निवासी बबलू खान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतीकात्मक शव यात्रा का फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करना महंगा पड़ा। फेसबुक पर फोटो शेयर करने की जानकारी मिलते ही हिंदू युवा वाहिनी के ब्लॉक संयोजक अशोक यादव समेत तमाम कार्यकर्ताओं ने बबलू खान के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।तहरीर मिलते ही श्यामदेउरवा पुलिस ने बबलू खान को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।