झुलनीपुर। निचलौल पुलिस ने घटना के तीन माह बाद रविवार को एसपी के आदेश पर नाबालिग को बेचने के मामले में दो लोगों के विरुद्ध पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
25 जुलाई को लड़की के पिता ने पुलिस को तहरीर दी कि अखिलेश नामक युवक पर बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार को किसी तरह लौटी किशोरी घरवालों को आपबीती बताई। पीड़ित ने एसपी को बताया अखिलेश ने कोठी भार थाना के जहदा निवासी दिलीप को बेच दिया। तीनों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में कोठीभार क्षेत्र के दुर्गवलिया के आरकेस्ट्रा में नाचने को मजबूर कर दिया।
किशोरी के अनुसार, आरकेस्ट्रा मालिक उसे बिहार के बगहा में नचाता रहा। एसपी ऌ्रमोद कुमार के आदेश पर पुलिस ने अखिलेश व दिलीप के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। हालांकि पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराना मुनासिब नहीं समझा। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।