फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज 

Sat, 14 May 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
 महिला की मौत के मामले में पुलिस ने पांच लोगों पर हत्या व उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के लखिमा निवासी भीम की शादी महराजगंज  के वार्ड नंबर 9 सुभाष नगर निवासी रीता देवी की लड़की प्रीति के साथ हुई थी। 3 नवंबर 2015 को शाम करीब 6 बजे पति भीम घर पहुंचा तो पति पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन


दोनों अपने कमरे में रहस्यमय परिस्थिति में जल गए। गांववालों ने आनन-फानन में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल गए जहां दोनों की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान प्रीति की मौत हो गई।  

दस लीटर कोरेक्स के साथ दो भारतीय युवक गिरफ्तार
जिले के भैरहवां अंतर्गत बेलहियां में भारतीय सीमा क्षेत्र से गैलन में 10 लीटर कोरेक्स ले जाते समय पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। 
रुपनदेही जिले के बेलहियां पुलिस चौकी इंचार्ज हवलदार प्रभु कोहार अपने हमराहियों के साथ बेलहियां सीमा क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। उसी दौरान भारतीय सीमा क्षेत्र से नेपाली प्लेट की बाइक पर दो युवक आते दिखे। शक होने पर पूछताछ के साथ बाइक के पीछे बंधे गैलन की जांच की तो गैलन में रखा 10 लीटर प्रतिबंधित कोरेक्स निकला। पकड़े गए दोनों युवकों की पहचान सोनौली थाना क्षेत्र के जुगौली निवासी सुरेश गोड़, श्यामशाह के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें