फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हियुवा ने फूंका आजम खां का पुतला

Sun, 08 May 2016 12:48 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
विज्ञापन
आजम खां का पुतला जलाया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सांसद महंत आदित्यनाथ पर नगर विकास मंत्री आजम खां की टिप्पणी से नाराज हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सिसवा चौराहे पर आजम का पुतला फूंका। साथ ही प्रदेश सरकार से आजम खां को मंत्री पद से हटाने की मांग की। आजम खां ने मंगलवार को आदित्यनाथ पर टिप्पणी की थी, जिसे लेकर हियुवा कार्यकर्ताओं में नाराजगी थी।
विज्ञापन


दिन में करीब साढ़े 11 बजे सैकड़ों कार्यकर्ता हियुवा के जिलामंत्री अजय सिंह के परसा स्थित आवास पर इकट्ठा हुए और वहां से हाथों में तख्ती लेकर जुलूस की शक्ल में आजम खां के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सिसवा चौराहा पहुंचे। वहां पहुंचकर आजम खां का पुतला फूंका। इस अवसर पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री अजय सिंह ने कहा कि आजम का मानसिक संतुलन खराब हो गया है। इस नाते वह एक संत के बारे में इस तरह की अमर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि गोरखपुर सांसद के खिलाफ आजम खां की टिप्पणी उनके गंदे संस्कार का परिचायक है। पुतला दहन में बढ़नी ब्लॉक अध्यक्ष विजय सिंह चौधरी, लालू यादव, संकटा चौधरी, लवकुश गौड़, राजेश सिंह, बजरंगी वर्मा, रामप्रताप चौधरी, सरयू चौधरी, बरसाती यादव, राजू राजभर, दीपक, जयप्रकाश गौड़, रामराज मौर्या, शिवप्रसाद चौहान, श्रवण चौधरी, रामदरश विश्वकर्मा, डॉ. यादव, धर्मेंद्र कुमार, श्यामू प्रसाद आदि शामिल रहे।  वहीं क्षेत्र के रामवृक्ष चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को आजम खां का पुतला फूंका। सपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


आजम खां को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की। युवा भाजपा नेता सर्वेश पांडेय के नेतृत्व में भाजपाइयों का जत्था रामवृक्ष चौराहे पर पहुंचा। जहां कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद आदित्यनाथ व साधु संत के खिलाफ  आजम खां की टिप्पणी पर नाराजगी जताते हुए पुतला फूंका। इस दौरान सर्वेश पांडेय ने कहा कि महंत आदित्यनाथ के अलावा संतों पर मंत्री टिप्पणी किया जाना हिंदू जनमानस की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को चाहिए कि तत्काल प्रभाव से आजम खां को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर कानूनी कार्रवाई करवाएं। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में जनता इसका जबाब देगी। इस मौके पर विकास पांडेय, रवि पांडेय, पवन यादव, सुरेश यादव, बब्लू यादव, नुरूलखान, राजेश कन्नौजिया, नंदू गौतम, राजन पांडेय, अशोक पांडेय, जनक प्रसाद, मोहित आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें