विकास भवन से शुक्रवार को जली फाइलें निकालते कर्मचारी।
- फोटो : विनोद गुप्ता
विकास भवन व दीवानी कोर्ट में आग लगने की घटना में ट्रैक्टर चालक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रशासन का दावा है कि सभी रिकार्ड कंप्यूटर में थे। इस लिए दिक्कत नहीं होगी।
बृहस्पतिवार को दीवानी न्यायालय परिसर के पीछे भूसा बनाते समय मशीन से निकली चिंगारी से डंठल में आग लग गई। तेज हवाओं के बीच आग ने अधिवक्ता चेंबर और विकास भवन को अपने आगोश में ले ली। ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग (आरईएस) की फाइलें जल गईं। इस मामले में कलेक्ट्रेट चौकी प्रभारी शिवशंकर सिंह की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लोक संपत्ति अधिनियम के तहत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आग लगने से किसी भी प्रकार के कार्यों में बाधा नहीं आएगी। टेक्निकल विभाग को निर्देश दे दिया गया है कि प्रभावित विभागों के कंप्यूटर से डाटा निकाल कर कार्य किया जाए।