फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल ठप होने पर डीएम सख्त

Sat, 24 Sep 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कारोबार प्रभावित
विज्ञापन
महराजगंज। बीएसएनएल सेवा एवं इंटरनेट सेवा को बार बार फेल होने के कारण शुक्रवार को डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने चार कार्यदायी संस्थाओं से स्पष्टीकरण मांगा है। 
विज्ञापन

डीएम ने संस्थाओं को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान बीएसएनएल की आप्टिकल फाइबर केबल को क्षतिग्रस्त किया गया है। इससे मोबाइल सेवा तथा इंटरनेट बाधित रहा। इससे सरकारी सेवा बाधित हुई है तथा जन जीवन भी प्रभावित हुआ है।

दूसरी ओर राजस्व की भी क्षति हुई है। ऐसे में आपराधिक मामला दर्ज कर सरकारी राजस्व की वसूली की चेतावनी दी। डीएम ने अधिशासी अभियंता, पीडब्लूडी के प्रांतीय खंड एवं निर्माण खंड तथा पीएनसी इन्फ्राटेक लिमिटेड एवं छात्रशक्ति इंफ्रा कान्सट्रन को लिखे पत्र की छायाप्रति मंडलायुक्त, एसपी तथा बीएसएनएल के महाप्रबंधक को भी पत्र भेजा है। 
विज्ञापन


इस मामले में बीएसएनएल के आफिसर्स इंचार्ज ने डीएम को पत्र लिखकर अवगत कराया था कि इन कार्यदायी संस्थाओं द्वारा जिले में निर्माण कार्य कराया जा रहा है तथा इस दौरान असावधानी बरती गई एवं आप्टिकल केबल कट जाने से मोबाईल सेवा एवं इंटरनेट बाधित हुआ। डीएम के इस कार्यवाई से कार्यदायी संस्थाओं में हड़कं प मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें