मुजुरी(महराजगंज)। पनियरा क्षेत्र के एक गांव में बरात आने से पहले प्रेमिका प्रेमी के साथ फरार हो गई। मंदिर में शादी रचा कर प्रेमी के घर चली गई।एक गांव की रहने वाली युवती की शादी 16 मई को थी। तिलक भी चढ़ चुका है। दोनों तरफ शादी की तैयारियां जोरों पर हो रही थी, लेकिन लड़की किसी और से प्रेम करती है। इसकी चर्चा पहले से लोग कर रहे थे कि यह शादी सफल होगी की नहीं। हुआ यही शादी से चार दिन पहले ही युवती प्रेमी के साथ रात्रि में फरार गई। काफी खोजबीन के बाद मिली तो जिद कर ली कि शादी प्रेमी से ही करूंगी। काफी समझने के बाद जब बात नहीं बनी तो मामला थाने पर पहुंचा। लड़की ने पिता द्वारा तय की गई शादी करने यह कहकर इंकार कर दिया।