फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sun, 20 Nov 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
truck accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ठूठीबारी(ब्यूरो)। सुकरौली में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। नवलपरासी (नेपाल) के सुकरौली में दोपहर दो बजे भैरहवां से परासी के लिए आ रहे एक ट्रक विपरीत दिशा की तरफ जा रहे बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। थोड़ी ही देर में घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नवलपरासी रामग्राम नगरपालिका वार्ड नंबर 10 मंझरिया निवासी बेचू हरिजन (38) के रूप में हुई। घटना की सूचना पर पहुंची नवल परासी पुलिस ट्रक और ड्राइवर को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें