ठूठीबारी। नवलपरासी जिले के कावासोती मे सवारी बस की चपेट मे आने से एक बाईक सवार की मौत हो गई। कावासोती के खरकट्टा जंगल मे एक सवारी बस ने बाईक सवार एक युवक को टक्कर मार दी, जिससे बाईक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। नवलपुर पुलिस की मदद से युवक को चितवन के पुराना मेडिकल कालेज मे भर्ती कराया गया जहंा उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई ।मृतक की पहचान चितवन वार्ड 9 निवासी योगेश सिंह( 25)के रुप मे हुई।