फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटौती के विरोध में निकला बाइक जुलूस

Sat, 16 Jul 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नगर में बाइक जुलूस निकालकर अपील करते कार्यकर्ता।
विज्ञापन
नौतनवा। शहरी क्षेत्र के शेड्यूल आपूर्ति व्यवस्था को दरकिनार कर नगर में बेहिसाब कटौती के खिलाफ बिजली आफिस के सामने सातवें दिन शुक्रवार को भी धरना जारी रहा। धरने पर कांग्रेसी नेता और उनके समर्थक बैठे रहे। शाम को स्थानीय लोगों के साथ नगर में बाइक जुलूस निकालकर प्रदेश सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया गया। 
विज्ञापन


धरना स्थल से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते लोग जनता चौक, अस्पताल चौराहा, जयहिंद चौराहा, गांधी चौक, हनुमान चौक होते बिजली आफिस के सामने पहुंचे। जहां पर नुक्कड़ सभा हुई। सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के युवा नेता अभिषेक जोशी ने कहा सात दिन आंदोलन के गुजरने के बाद भी प्रदेश की सरकार और बिजली विभाग के अधिकारी अंधे और बहरे बने हुए हैं।

उन्हें जनता की समस्या से कोई लेना-देना नहीं रह गया है। तहसील क्षेत्र में जब महज चार से पांच घंटे बिजली मिल रही है तो गांव में किसानों की हालत का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द ही बिजली कटौती बंद नहीं की गई तो उनका यह आंदोलन और भी तेज होगा। इस मौके पर दीपक यादव, विजय पांडे, राजू जायसवाल, सरदार सन्नी सिंह, उमेश त्रिपाठी, जसबीर सिंह, सोहनलाल जायसवाल, राजा ठाकुर सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें