बाइक की ठोकर से घायल शख्स की मौत
- फोटो : AmarUjala
चौक बाजार। थाना क्षेत्र के टीकर परसौनी चौराहे पर एक बाइक चालक ने 60 वर्षीय वृद्ध को ठोकर मार दी। घायल की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार खोस्टा निवासी रामनयन (60) टीकर परसौनी चौराहे पर सामान खरीदने गए थे। वापस लौटते समय शराब भट्ठी के पास सोहगौरा निवासी सुनील गौड़ अपनी मां व पत्नी के साथ बाइक आ रहे थे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होेने से रामनयन को ठोकर लग गई। इसमें बुजुर्ग के सिर पर गंभीर चोटें लग गई। वहीं सुनील की पत्नी का पैर टूट गया व गंभीर चोटें लगी। सुनील व उसकी मां को भी हल्की चोटें आई।
मौके पर पहुंचे रामनयन के परिजन उन्हें मिठौरा जगदौर सरकारी अस्पताल ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां भी हालत गंभीर होने से गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर दिया गया। जहां इलाज के दौरान रामनयन की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक डॉक्टरों ने मौत की वजह ब्रेन हैमरेज बताई है।