फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कर्मियों ने भिक्षाटन किया

Sun, 25 Sep 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर आंगनबाडी कार्यकर्ताओं ने केन्द्र व प्रदेश सरकार के लिए भिक्षाटन कार्यक्रम किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। सरकार से मांगों को मनवाने को लेकर महिला आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने शनिवार को भिक्षाटन किया। इस दौरान जिला मुख्यालय में सरकारी दफ्तरों में आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने भिक्षा मांगकर धन इकट्ठा किया। आंगनबाड़ी कर्मचारियों, सहायिकाओं और मिनी आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने डीएम कार्यालय, विकास भवन, आरटीओ आफिस, दिवानी न्यायालय, एसपी कार्यालय के अलावा तहसील और शहरों के विभिन्न जगहों पर भिक्षाटन कर सरकार के रवैए का विरोध किया। 
विज्ञापन


जिला संरक्षक राधेश्याम मौर्या ने कहा कि सरकार हमारी मांगों को जब तक पूरा नहीं कर देती हैं। तब तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने सभी आंगनबाड़ी कर्मचारियों से कोई भी सरकारी कार्य न करने की अपील की। जिलाध्यक्ष अमीरून निशान ने कहा कि भिक्षाटन में एकत्र रकम प्रदेश सरकार को चुनाव लड़ने के लिए भेजी जाएगी। शायद इससे भी लज्जित होकर सरकार हमारी मांगे पूरी कर दे।

उन्होंने आंगनबाड़ी कर्मचारी, सहायिकाएं व मिनी आंगनबाड़ी कर्मचारियों से 27 सितंबर को लखनऊ में होने वाले विधान सभा के घेराव में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। भिक्षाटन में सत्येंद्र पटेल, छाया भारती, माधुरी, गायत्री, संगीता, अनीता, शांति, निर्मला पटेल, ममता पटेल, गुलाइची, विंद्रावती, उमा, शशिकला आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन


एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष जमीरुन निशा ने सीएमओ को लिखित पत्रक देकर अवगत कराया है कि आशा कार्यकर्ता पांच दिवसीय पोलियो दिवस का बहिष्कार करेंगी। उन्होंने कहा कि पांच दिन कार्यबहिष्कार जारी रहेगा। कोई कर्मचारी काम नहीं करेगाा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें