फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर की फायरिंग, गिरफ्तार

Sat, 11 Jun 2016 12:28 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
विज्ञापन
पुलिस पर फायरिंग की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सदर कोतवाली पुलिस ने त्रिमुहानी के पास से पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने पनियरा लूट की घटना में शामिल होना बताया है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने उनके कब्जे से नकदी, दो बाइक, दो कट्टा और कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। 
विज्ञापन


सदर कोतवाली इंस्पेक्टर टीपी श्रीवास्तव बृहस्पतिवार की रात दरोगा जितेंद्र सिंह और सर्विलांस प्रभारी आनंद गुप्ता के साथ त्रिमुहानी के पास गश्त लगा रहे थे। मुखबिर से सूचना मिली कि दो बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं और त्रिमुहानी से गुजरने वाले हैं। इस सूचना पर विश्वास करके टीम के सदस्य चौकन्ना हो गए। 

 कुछ देर बाद ही दो बाइक से दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखते ही गाड़ी छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस पर फायर करते हुए भागने लगे। इस पर पुलिस टीम ने अपना बचाव करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में उन लोगों ने अपना नाम दिलीप कुमार निवासी वरूवार दुल्हापुर बनकट थाना धानीपुर जनपद गोंडा बताया। उनके कब्जे से एक कट्टा, 12 बोर ओर दो कारतूस, एक खोखा कारतूस बरामद किया। वहीं दूसरे ने अपना नाम राजेंद्र प्रसाद वरूवार मुडरिहा थाना धानीपुर जनपद गोंडा बताया उसके कब्जे से एक कट्टा,  एक कारतूस 12 बोर और  खोखा कारतूस 12 बोर बरामद हुए हैं।

अभियुक्तों के कब्जे से 15 हजार रुपये नकदी भी बरामद हुई। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में अभियुक्तों ने बीते 14 अप्रैल को पनियरा थाना क्षेत्र के नकरटहां के बीच मैजिक में बैठे व्यापारी से तीस हजार रुपये लूटने की बात भी स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें