फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी दफ्तर के सामने किया प्रदर्शन

Sun, 16 Apr 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
आबकारी कार्यालय पर इंदिरा नगर वार्ड के लोगों ने शराब की दुकान न खोलने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। इंदिरा नगर वार्ड के लोगों ने आवादी के बीच से  देशी शराब की दुकान को हटाने की मांग को लेकर शनिवार को आबकारी अधिकारी कार्यालय के सामने जमकर प्रर्दशन कर गुस्से का इजहार किया। सभी ने एक स्वर में कहा कि आबादी के बीच शराब की दुकान खुलना उचित नहीं है। देर तक प्रदर्शन के बाद जिला आबकारी अधिकारी ने आश्वासन दिया कि आबादी के बीच से दुकान को हटाने का प्रयास किया जाएगा। इसके बाद लोगों का गुस्सा ठंडा हुआ।
विज्ञापन


 लोगों ने कहा कि बीस दिन पहले मुहल्ले में देसी शराब की दुकान लगाई गई। इसे लेकर वार्ड के लोगों ने विरोध भी किया था। और साथ ही पत्र देकर प्रशासन को अवगत कराया गया। उस वक्त भी आश्वासन देकर खामोश करा दिया गया। लेकिन आज तक यह दुकान नहीं हटाई गई।

अधिकारी लोगों की समस्या को नजर अंदाज कर रहे हैं। वार्ड में दो स्कूल भी हैं, जो इस दुुकान के करीब है। इस दुकान के करीब से होकर जाने वाले  रास्ते से वार्ड की महिलाएं आती जाती है। उन्हें दिक्कत होती है। केएम अग्रवाल, मिश्री लाल, संजय कुमार, सत्येंद्र, सुनील पटेल, प्रमोद चंद्र, बेचू प्रसाद, श्याम नारायन, बृजभूषण, धर्मेंद्र, जगलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें