फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरे बाजार अगवाकर किशोरी से रेप किया

Fri, 11 Nov 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
rape - फोटो : BBC
विज्ञापन
नौतनवा। नगर के मुख्य बाजार जानकीनगर से बुधवार की शाम घर लौट रही सोलह वर्षीय किशोरी को बाइक सवार तीन युवकों ने अगवा कर लिया और बहादुरशाहनगर मुहल्ले के बागीचे में लेकर चले गए। वहां उसके साथ एक युवक ने बलात्कार किया। पुलिस ने किशोरी की तहरीर पर एक नामजद और दो अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार पूछताछ की जा रही है।  
विज्ञापन


पीड़ित किशोरी ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि वह जानकीनगर मुहल्ले के एक घर में झाड़ू पोंछा का काम करती है। बुधवार की शाम सात बजे काम खत्म कर वह कुछ दूर आई थी, तभी बाइक पर सवार जयप्रकाशनगर निवासी साजन अपने दो साथियों के साथ आया और उसे जबरन बाइक पर बिठा लिया। 

वह चीखती-चिल्लाती रही। तीनों उसे लेकर बहादुरशाहनगर स्थित सागौन के बागीचे में ले गए। वहां पर लाल रंग का टीशर्ट पहने एक युवक ने उसके साथ बलात्कार किया। उसके शोर मचाने पर वहां मौजूद तीनों युवक मौके से भाग निकले। बाद में वह बदहवास हालत में थाने पर पहुंचकर इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


इस संबंध में एसओ श्रीकांत राय ने बताया कि पीड़ित लड़की के तहरीर पर साजन सहित दो अज्ञात युवकों के खिलाफ बलात्कार, अपहरण व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में अजमल, लक्ष्मन और आलिया नामक युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें