फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने दलित परिवार को पीटा

Sun, 15 May 2016 12:45 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
विज्ञापन
बाराबंकी। थाने का घेराव करते सतरिख के पीड़ित। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बृजमनगंज, थाना क्षेत्र के ग्राम मटिहनवा टोला गोलसागर में बीती रात में मामूली कहासुनी में गांव के करीब छह दबंगों ने एक दलित परिवार की पिटाई कर दी। पिटाई में पीड़ितमां -बाप और बेटे शामिल हैं।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
शुक्रवार को शाम 4 बजे संजय पुत्र उदयराज बृजमनगंज से अपने घर गोलसागर पहुंचने वाला था कि रास्ते में गांव की ही जाहिदा बाल्टी रखी हुई थी।
बाल्टी हटाने की बात कहने पर दोनों में कहासुनी हो गई। यह मामला ग्राम प्रधान के पास गया जिस पर ग्राम प्रधान अजीत सिंह ने शाम 7 बजे दोनों पक्षों को बुलाया और समझा कर घर जाने को कहा लेकिन रास्ते में जाते समय गोल बंद होकर अली मुर्तुजा, असलम, खुर्शीद, रमजान, मुनीब, जाहिदा, कैसर बनो, मूसे ने दलित महिला गुजराती और उसके पति उदयराज और बेटे संजय को जाति सूचक गाली देते हुए लात- घूसों से पिटाई कर दी। 

इस संदर्भ में पीड़िता गुजराती पत्नी उदयराज ने थाने में दबंगों के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। एसओ विनोद कुमार राय का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसकाे लेकर दलित समुदाय में रोष व्याप्त है उन्होंने मामले में कार्रवाई करने की             मांग की है। ऐसा न करने                 पर  उन्होंने आंदोलन करने की चेतावनी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें