फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ बोरी काली मिर्च के साथ एक दबोचा

Sat, 17 Feb 2018 01:21 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
आठ बोरी काली मिर्च के साथ एक दबोचा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ठूठीबारी (महराजगंज)। गश्त के दौरान एसएसबी के जवानों ने आठ बोरी काल ीमिर्च के साथ एक व्यक्ति को पकड़ लिया जबकि एक अन्य मौके का लाभ उठाकर भाग गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह करीब पांच बजे ठूठीबारी एसएसबी के हेड कांस्टेबल जेके रवि कुमार, शेषनाथ, कांस्टेबल अमरजीत साहू आदि मरचहवां बागीचे के सामने नेपाल की तरफ से जाने वाले बंधे पर गश्त कर रहे थे। उसी दौरान दो बाइक नेपाल की तरफ से आते हुए दिखी। नजदीक आने पर एसएसबी के जवानों को दोनों बाइक चालकों को रोकने की कोशिश की तो बाइक से कूद कर भागने लगे। यह देख जवानों ने एक युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया जबकि दूसरा नेपाल की तरफ भाग गया। दोनों बाइक पर चार - चार बोरी काली मिर्च बरामद हुई। पकड़े गये युवक की पहचान विनोद यादव निवासी रमपुरवां पुलिस चौकी महेशपुर जिला नवलपरासी के    रूप में हुई। कार्रवाई के लिए एसएसबी ने ठूठीबारी कस्टम को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें