फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंडा नदी में उतराता मिला अज्ञात शव

विज्ञापन
विज्ञापन
डंडा नदी में उतराता मिला शव
विज्ञापन

नौतनवां। कस्बे के बाईपास गैस गोदाम के पीछे बैरियहवा गांव के पास शुक्रवार की सुबह अज्ञात व्यक्ति का शव डंडा नदी में उतराता मिला। पुलिस शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई में जुट गयी है। आशंका जाहिर की जा रही है कि उसकी मौत पानी में डूबने से हुई होगी। सुबह लगभग आठ बजे ग्रामीणों ने डंडा नदी में पेट के बल उतराता एक शव देखा। उन लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस टीम के साथ पहुंची। चौकी प्रभारी नीरज राय ने लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला। उसके शरीर में चोट के कोई निशान नहीं दिखे। वह काले रंग का पैंट पहने हुआ था। जबकि बाकी बदन पर कोई कपड़ा नहीं था। लोगों ने बताया कि उक्त व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार था। वह भुंडी बाईपास के समीप एक बाग में रहता था और आसपास के कबाड़ को बीनता था। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी नीरज राय ने बताया कि बरामद शव की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी मौत पानी में डूबने से होने की आशंका है। शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें