फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी के करीब मोबाइल की दुकान में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान से तीन लाख की चोरी
विज्ञापन

पुलिस चौकी के करीब हुई घटना, नहीं लगी भनक
आरोपी की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। नगर पुलिस चौकी के करीब शनिवार की रात मोबाइल की दुकान में चोरी हो गई। चोर दुकान में रखीं तीन लाख रुपये की मोबाइल लेकर फरार हो गए। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी की तस्वीर कैद है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर पुलिस चौकी से करीब 200 मीटर की दूरी पर कमलेश कुमार रौनियार की मोबाइल की दुकान है। वह अशोक नगर मोहल्ले में रह रहा है। शनिवार की रात चोरों ने दुकान के शटर का ताला तोड़कर मोबाइल लेकर फरार हो गए। कमलेश के मुताबिक करीब तीन लाख से अधिक रकम की मोबाइल चोरी हुई है। रविवार की सुबह को दुकान का ताला टूटा देखकर लोगों ने जानकारी दी। मौके पर पहुंचे तो दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। व्यापारियों ने चोरी की घटना पर रोष प्रकट किया। कहा कि पुलिस चौकी के करीब चोरी की घटना को अंजाम देकर चोरो ने पुलिस को चुनौती दी है। उप निरीक्षक कन्हैया पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी करने वाले आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्दी ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें