फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला रोजगार सेविका ने ग्राम प्रधान से की मारपीट

विज्ञापन
घायल - फोटो : लाल सिंह
विज्ञापन

विज्ञापन

सिसवा बाजार (महराजगंज)। क्षेत्र पंचायत सिसवा की एक महिला रोजगार सेवक ने हेवती के ग्राम प्रधान को अभद्र टिप्पणी का आरोप लगते हुए सरेआम चप्पल से पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद लोग घटना देख दंग रह गए। हालांकि कुछ सेक्रेट्री ने बीच-बचाव कर मामले को किसी तरह शांत कराया। घटना की वजह से पूरे ब्लॉक में चर्चाओं का बाजार गरम रहा। जबकि ग्राम प्रधान ने इस घटना को बदनाम करने की साजिश बताया है।
विज्ञापन

गांव के लोगों का कहना है कि ग्राम प्रधान ओमप्रकाश पटेल ग्राम पंचायत के विकास कार्यों से संबंधित पत्रावली को लेकर खंड विकास अधिकारी से मिलने गए थे। जहां पहले से ही अपने पति के साथ मौजूद ग्राम सभा पड़री उर्फ मीरगंज की ग्राम रोजगार सेवक पूनम चौहान से किसी बात पर उनसे बहस हो गई। जिसके बाद पूनम ने अचानक अपने पैर से चप्पल निकाल कर ग्राम प्रधान के सिर पर जड़ दिया। हालांकि वहां पहले से मौजूद कुछ सेक्रेट्री व ब्लॉक कर्मियों ने मामले को किसी तरह शांत कराया। इस घटना से सभी लोग आश्चर्यचकित रह गए। मौके पर मौजूद लोगों ने महिला रोजगार सेविका को किसी तरह वहां से हटाया। रोजगार सेविका पूनम चौहान का आरोप है कि ग्राम प्रधान ने उससे अनुचित बात किया है, जो उसे नागवार गुजरा। ग्राम प्रधान ओमप्रकाश पटेल ने इस घटना को बदनाम करने की एक सुनियोजित साजिश बताया। उन्होंने आरोप को बेबुनियाद करार दिया। यह घटना पूरे ब्लॉक व अगल-बगल चर्चा का विषय है। उधर थानाध्यक्ष अरूण कुमार राय का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें